मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर है। लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त इसी महीने अक्टूबर में जारी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 से 15 अक्टूबर 2026 के बीच सिंगल क्लिक से यह राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 41वीं किस्त कब आएगी, कितने पैसे मिलेंगे, अपना स्टेटस कैसे चेक करें, और किन महिलाओं का पैसा अटक सकता है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
नोट: यह एक निजी सूचना पोर्टल है (सरकारी वेबसाइट नहीं)। तारीखों की पुष्टि के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in देखें।
Ladli Behna Yojana 41वीं किस्त 2026: मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश |
| किस्त | 41वीं (अक्टूबर 2026) |
| संभावित तारीख | 10 से 15 अक्टूबर 2026 (आधिकारिक घोषणा बाकी) |
| राशि | ₹1,500 प्रति महिला |
| 40वीं किस्त | 13 सितंबर 2026, आगर मालवा से जारी |
| लाभार्थी महिलाएं | 1.25 करोड़ से ज्यादा |
| आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
41वीं किस्त कब आएगी?
खबरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच 41वीं किस्त जारी कर सकते हैं। लाड़ली बहना योजना की हर महीने की किस्त आमतौर पर महीने की 10 से 14 तारीख के बीच ही जारी होती है।
इस बार नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार समय पर या समय से पहले ही राशि ट्रांसफर कर सकती है।
जरूरी: अभी तक सरकार ने 41वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऊपर दी गई तारीख मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
कितने पैसे मिलेंगे?
41वीं किस्त में पात्र महिलाओं के खातों में ₹1,500 ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना की शुरुआत ₹1,000 से हुई थी, फिर ₹1,250, और नवंबर 2025 से ₹1,500 है। हर महीने लगभग ₹1,835 करोड़ खर्च होते हैं।
Ladli Behna 41वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in खोलें।
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी डालें, कैप्चा भरें, “Send OTP” दबाएं।
- OTP डालें और “Search” दबाएं — किस्तों की सूची खुल जाएगी।
किन महिलाओं का पैसा अटक सकता है?
- बैंक खाता आपके नाम पर, आधार से लिंक, DBT एक्टिव होना चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
- समग्र में नाम/जन्मतिथि आधार से मेल खानी चाहिए।
- 60 साल से ज्यादा उम्र पर सूची से बाहर।
- बैंक बदला हो तो समग्र में अपडेट करवाएं।
फर्जी मैसेज से सावधान रहें
किसी फर्जी लिंक या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक न करें। सरकार कभी OTP/आधार/बैंक डिटेल नहीं मांगती।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
41वीं किस्त कब आएगी?
10-15 अक्टूबर 2026 की संभावना (आधिकारिक घोषणा बाकी)।
कितने पैसे मिलेंगे?
₹1,500 प्रति पात्र महिला।
स्टेटस कहां चेक करें?
cmladlibahna.mp.gov.in पर।
यह लेख एक निजी सूचना पोर्टल (सरकारी वेबसाइट नहीं) द्वारा प्रकाशित है।